करण मेहरा को मिली जमानत, पत्नी निशा रावल की शिकायत के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जाने-माने टीवी अभिनेता करण मेहरा जमानत पर रिहा हो गए हैं। पत्नी निशा रावल की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बीती रात निशा ने करण मेहरा के खिलाफ गोरेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था।

काफी समय से आ रही थीं अनबन की खबरें
करण मेहरा और निशा की शादीशुदा जिंदगी में काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि करण ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था। उनका कहना था कि दोनों का रिश्ता मजबूत है। उन्हें नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं।

2012 में की थी शादी
बता दें कि करण ने अभिनेत्री निशा से 24 नवंबर 2012 को शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया था। साल 2017 में उनका एक बेटा हुआ।

‘नैतिक’ बनकर हुए मशहूर
करण ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। उनके किरदार का नाम नैतिक सिंघानिया था। इस सीरियल के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए 5’, ‘नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती’ और ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *