पार्टी में साक्षी ने फ्रेंड संग मिलकर एमएस धोनी के साथ की मस्ती, वीडियो वायरल

अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चौथा खिताब जिताने के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग मिलकर खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनकी दोस्त पार्टी में धोनी संग जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही हैं। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

2010 में एक-दूसरे के हुए थे धोनी-साक्षी

देहरादून की रहने वाली साक्षी ने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी। उस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं। साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी कोलकाता में लगभग दस साल बाद मिले थे और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। एमएस धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की है।

आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए ही खेलेंगे धोनी

सीएसके ने आईपीएल 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले जिन खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया, उसमें धोनी का नाम भी शामिल था। चेन्नई ने टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सबसे पहले रिटेन किया और इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि धोनी को 12 करोड़ देकर रिटेन किया गया है। टीम ने इन दोनों के अलावा मोईन अली और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *