भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी होनी थी लेकिन जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को आगे बढ़ाया दिया गया। इसके साथ ही उनके फैंस का क्रिकेट के मैदान पर उन्हें देखने का इंतजार और बढ़ गया। धोनी के करियर को लेकर कयास लगने लगे हैं कि अब वो भारतीय टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। इन सबके बीच धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। साक्षी ने इस फोटो के कैप्शन के जरिए बताया है कि लोग उन्हें अब किसके नाम से जानते हैं।
साक्षी ने बताया अब किसके नाम से जाने जाते हैं वो और धोनी
