Cheese खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, रोजाना की डाइट में कर सकते हैं शामिल

चीज का इस्तेमाल अक्सर कुछ स्पेशल खाने जैसे कि पिज्जा, बर्गर और पास्ता में किया जाता है। हालांकि अधिक्तर लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। लेकिन चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ऐसे में चीज उन लोगों के लिए फायदेमंद है ऐसी डाइट का पालन कर रहें हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना है। सेट्चूरेटिड फैट और सोडियम होता है, जिसकी शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है। अपने पौष्टिक तत्वों के लिए चीज काफी महत्तवपूर्ण होती है। इसे बल्ड प्रेशर कम करने, मांसपेशियों का निर्माण, शुगर कम करने और हड्डियों को मजबूत मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद बताया जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना 40 ग्राम चीज खाने से दिल स्वास्थय को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

चीज को डाइट में कैसे करें शामिल 

अपने खाने में चीज को शामिल करने के कई तरीके हैं। बैलेंस डाइट का सेवन करने के लिए सही मात्रा में मेक्रो और माइक्रो न्यूट्रीएंट का होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि डाइट में किस तरह से चीज को शामिल कर सकते हैं।

1) अगर आप सलाद को अपनी डाइट में खा रहे हैं, तो आप चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सलाद का स्वाद बढ़ जाता है। इसके लिए आप खिरा, टमाटर और सलाद में शामिल करने वाली सब्जी फल के साथ चीज को क्यूब की शेप में काटकर मिक्स करें।

2) अगर आप अंडा खाते हैं, तो अपने ऑमलेट में चीज को मिक्स करें। ये हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। ये खाने में पोषण के साथ स्वाद से भी भरपूर होगा। 3) आप पराठा खाते हैं तो आप चीज पराठे का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये स्वाद से भी भरपूर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *