मंदिरा बेदी ने तोड़ी रुढ़िवादिता, पति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर निभाई रस्म

मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल के अचानक निधन से हर कोई दुखी है। बुधवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली। उनके अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। इस मौके पर हर किसी की आंखें नम थीं। मंदिरा बेदी राज कौशल के अंतिम संस्कार में शामिल हुई और उन्होंने पति को आखिरी विदाई दी।

दुख की घड़ी में दोस्त रहे साथ

राज कौशल के अंतिम संस्कार की रस्म में मंदिरा ने हिस्सा लिया। भारत में ये रस्म ज्यादातर पुरुष निभाते हैं। पति को आखिरी विदाई देते वक्त मंदिरा को रोते देख सबकी आंखों में आंसू थे। मंदिरा के दोस्तों ने उन्हें संभाला। इस दुख की घड़ी में मंदिरा के साथ रोनित रॉय, आशीष चौधरी और डीनो मोरिया मौजूद थे।

संडे को की थी पार्टी

राज कौशल ठीक-ठाक थे। बीते रविवार उन्होंने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ पार्टी की थी। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। बुधवार को अचानक उनके निधन की खबर से हर कोई शॉक में है। राज के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख जताया है।

ऑडिशन में मिले थे दोनों

मंदिरा और राज बेदी ने 14 फरवरी 1999 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1996 में एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। शुरुआत में मंदिरा के पेरेंट्स इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। बाद में राजी हो गए। शादी के 12 साल बाद दोनों बेटे वीर के पेरेंट्स बने थे। बीते साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने बेटी को गोद लिया था जिसको तारा नाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *