अनुष्का शर्मा का दुपट्टा खींचते नजर आए विराट कोहली, शादी के पहले अनदेखी तस्वीरें वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड में हैं। इस बीच उनके फैंस उनकी नई-पुरानी तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। अनुष्का अपने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक फैन पेज पर विराट-अनुष्का की शादी के पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये फोटोज जहीर खान के रिसेप्शन की हैं। विराट फोटोज में मस्ती करते और अनुष्का का दुपट्टा खींचकर डांस करते दिख रहे हैं।

प्यारी तस्वीरें हो रहीं वायरल

virushka.destiny फैनपेज पर विराट और अनुष्का की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। इसी पेज पर रीसेंट तस्वीर भी है, जिसमें अनुष्का बेटी वामिका को लेकर यूके में टहलने निकली हैं। जहीर और सागरिका के रिसेप्शन की कई ब्लैक ऐंड वाइट अनदेखी तस्वीरें भी इस पेज पर हैं।

बेटी को लेकर लोगों में क्रेज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीती जनवरी पेरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी वामिका को देखने का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। पपराजी आते-जाते अनुष्का को बेटी के साथ कैप्चर करते हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि विराट पिता बनने के बाद मीडिया से रिक्वेस्ट कर चुके हैं कि वह और अनुष्का काफी स्टोरीज देते हैं, उनकी बेटी को न्यूज आइटम न बनाएं।

वामिका के साथ घूमने निकलीं अनुष्का

हाल ही में अनुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। ये उनकी इंग्लैंड की तस्वीरें हैं जिनमें उनके साथ बेटी वामिका भी स्ट्रोलर में है। फोटोज में बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रीसेंटली अनुष्का शर्मा ने नया हेयरकट लिया है। उन्होंने बताया था कि बेटी के जन्म के बाद उनके बाल झड़ रहे थे। हेयर ड्रेसर से मिलवाने के लिए उन्होंने सोनम कपूर को थैंक यू बोला था। बता दें कि सोनम कपूर भी लंदन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *