डार्क अंडरआर्म्स पर ट्रोल हुईं जैकलीन फर्नाडिंस, आपको छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय

गर्मियों के मौसम में स्लीवलेस ड्रेस पहनने के लिए भी चेकलिस्ट है। जैसे वैक्सिंग, अंडरआर्म वैक्सिंग और फिर अंत में जो हमेशा स्लीवलेस ड्रेस पहनने से रोक देता है, वो है डार्क अंडरआर्म्स। इस समस्या की वजह से कई बार आप पसंदीदा कपड़े पहनने में हिचकिचाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अपनी आर्मपिट के कारण ट्रोल हो गई हैं। लेकिन अब आप इस समस्या से निजात भी पा सकती है और बिना किसी डर के आप स्लीवलेस कपड़े भी पहन सकती हैं।  इस परेशानी का समाधान है घरेलू नुस्खे। तो आइए जानते हैं…

नींबू 

नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना नहाने से पहले अपने अंडर आर्म्स पर रगड़ें। ये डार्क अंडर आर्म्स की समस्या से छुटकारा दिलाएगा।

बेकिंग सोड़ा और पानी

बेकिंग सोड़ा किचन में मिल जाता है। ऐसे में एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें एक चम्मच पानी डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अंडरआर्म पर 5 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग पाउडर

ये आपकी स्किन को सोफ्ट बनाएगा, साथ ही डेड स्किन हटाने में मदद करेगा। 4 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को अंडर आर्म्स पर लगाएं और सुखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।

ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल 

1 चम्मच ब्राउन शुगर में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और अंडरआर्म्स पर लगाएं। 2 से 3 मिनट स्क्रब करें। कुछ देर के लिए छोड़ने के बाद धो लें। वीक में 4-5 बार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *