International Yoga Day 2021: अभिनेत्रियों के फिट रहने का राज है योगा, जानें कैसे करें योगासन

21 जून यानी की आज योगा दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद से ही इस मुहीम में देश के तमाम लोग शामिल हो गए। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने योगा दिवस पर अपने फैंस को फिट रहने के फॉर्मूला भी बताया।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित 54 साल की उम्र में भी सुपरफिट हैं। माधुरी ने अपने योगासन की सीरीस इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में माधुरी वृक्षासन करती दिखाई दे रही हैं। इसे करने से आप तरो-ताजा महसूस करते हैं। नसों के दर्द में आराम दिलाता है।

कैसे करें वृक्षासन 
हाथों को बगल में रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। दाहिने घुटने को मोड़ते हुए दाहिने पंडे को बाएं जांघ पर रखें। पैर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाएं और गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर ले जाएं और नमस्कार मुद्रा बनाएं। सामने की और देखें साथ ही रीढ की हड्डी सीधी रखें। जैसे जैसे सांस छोड़े शरीर को भी सीधा छोड़ते जाएं, आराम करें। सांस छोड़ते हुए हाथों को भी नीचे ले आएं और दाहिने पैर को सीधा करें। अब पैर बदल कर आसन को दोहराएं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है। हमेशा इंस्टाग्राम पर योग वीडियो शेयर करने वाली मलाइका ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर लोगों से योग शुरू करने की सलाह दी है। वहीं इंस्टाग्राम पर मलाइका ने अनुलोम विलोम करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।  इसे करने से खून साफ होता है और खून का प्रवाह सही होता है। साथ ही ये शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है।

 

कैसे करें अनुलोम विलोम
ध्यान की अवस्था में बैठें और आंखे बंद करें। कमर और स्पाइन को सीधा रखें। शरीर को रिलेक्स रखें और गहरी सांस लें। बाएं हाथ की उंगलियों को ज्ञान मुद्रा में लाएं और दाएं हाथ की उंगलियों से नासिकाग्र मुद्रा बनाएं। दाएं हाथ की अनामिका उंगली से बाएं नथुने को बंद करें और दाएं नथुने से सांस लें। दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं नथुने को बंद करें और बाएं नथुने से सांस छोड़ें। इसी तरह पांच बार दोहराएं और फिर सामान्य पदमासन में आ जाएं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर खुब एक्टिव रहता हैं और लोगों को योग करने, फिट रहने की सलाह देती हैं। योगा दिवस के दिन शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो भ्रामरी प्रणायम करती नजर आ रही हैं। इसे करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अनिद्रा, कोध, चिंता दूर होती है।

 

कैसे करें भ्रामरी प्रणायम

पद्मासन में बैठें और दोनों हाथों को कोहनी से मोड़कर अपने कानों के पास लाएं और दोनों हाथों के अंगुठों से अपने कानों को बंद करें। अब दोनों हाथों की तर्जनी उंगली तो माथे पर और मध्यमा, अनामिका और कनिष्का उंगली को आंखो के ऊपर रखें। इसे करने के दौरान ध्यान रखें की मुंह बंद रहे और नाक से सांस लें। अब नाक से मधुमक्खी की तरह गुनगुनाएं और सांस बाहर छोड़ें और ओउम का उच्चारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *