SBI, ICICI और HDFC नहीं, ये बैंक दे रहे हैं RD पर बंपर रिटर्न, यहां देखें लिस्ट

अगर आप कही पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं और चाह रहे हैं की आपको उस स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिले तो ये खबर आपके लिए है। ज्यादातर लोग समझते हैं की गारंटीड रिटर्न सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मिलता है लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) के बारे में बता रहे हैं जो बहुत हद तक FD की तरह ही होती है। इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश करनी पड़ती है। जो लोग छोटी बचत कर पैसा जोड़ना चाहते हैं उनके लिए रेकरिंग डिपॉजिट (RD) काफी फायदेमंद है। यूं तो अलग अलग बैंक RD पर अलग-अलग इंटरेस्ट देते हैं। लेकिन आज हम जिन बैंक के बारे में बता रहे रहे हैं वो आपको रेकरिंग डिपॉजिट या RD पर SBI, ICICI और HDFC से कई ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं। यह रिटर्न स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से दिया जा रहा है। आइए जानते हैं 4 स्मॉल फाइनेंस बैंक के रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में जहां आपको 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।

1) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 
Utkarsh Small Finance Bank में 6 महीने से लेकर 10 साल तक का RD स्कीम पेश करता है। तमाम अवधियों में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी पर अपने ग्राहकों को 6.5 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन को 7 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है। यहां आपको मिनिमम 100 रुपये निवेश करना होगा।
6 महीने तक – 6.50%
9 महीने – 6.50%
12 महीने – 7.25%
15 महीने – 7.25%
18 महीने – 7.25%
21 महीने – 7.25%
21 महीने से ऊपर 24 महीने से कम 7.25%
24 महीने से 36 महीने 8.00%

Suryoday Small Finance Bank के RD का इंटरेस्ट रेट 5.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक है। बैंक का हाइएस्ट इंटरेस्ट रेट 5 साल के डिपॉजिट पर मिलता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के ये आरडी रेट्स 15 फरवरी 2021 से प्रभावी हो चुके हैं।
6 महीने 5.50%
9 महीने 6.00%
12 महीने 6.75%
30 महीने 7.00%
33 महीने 7.00%
36 महीने 7.00%
3 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष से कम 7.10%
5 वर्ष 7.25%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.50%

3) नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
North East Small Finance Bank में 3 महीने से लेकर 10 महीने तक की आरडी की जाती है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को आरडी पर 4.25 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। दो साल की आरडी पर नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.5 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
3 महीने 4.25%
6 महीने 4.50%
9 महीने 5.50%
1 वर्ष 5.50%
2 वर्ष 7.50%
3 वर्ष 7.00%
4 वर्ष 7.00%

 

4) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
Jana Small Finance Bank में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक की RD करा सकते हैं। इस बैंक का इंटरेस्ट रेट 4 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी के बीच है। यह बैंक बुजुर्गों को डिपॉजिट में आधा फीसदी ज्यादा ब्याज देता है। इस हिसाब से सीनियर सिटिजंस को RD पर 4.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
1 महीना – 6 महीने – 4%
6 महीने – 12 महीने – 6%
12 महीने – 36 महीने – 7%
36 महीने – 60 महीने – 7.25%
60 महीने – 120 महीने – 6.50%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *