शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 51,039 और निफ्टी 15100 के करीब पहुंचा

शेयर बाजार में आज भी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेसेंक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान मे बंद हुए है। सेसेंक्स 257 अंक की मजबूती के साथ 51,039.31 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 115.35 अंक की बढ़त के साथ 15097.35 के स्तर पर।  सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा ओएनजीसी में बढ़त रही। इसमें 4.66 फीसद की तेजी रही।  इसके अलावा एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, टीसीएस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, भारतीय एयरटेल जैसे स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए।  नुकसान वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक,  मारुति, कोटक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ”घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और निफ्टी 15,000 अंक के पार निकल गया। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल की अनुकूल टिप्पणी से भी बाजार धारणा को बल मिला।  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन व्यापक बाजार रुख से बेहतर रहा।   अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में लाभ में चल रहे थे।

पिछले 3 महीने ऐसी रही बाजार की चाल

  • 14 दिसंबर को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला, वहीं  21 दिसंबर को सेंसेक्स 47055.69 के स्तर पर पहुंच गया।
  • 30 दिसंबर को सेंसेक्स 47,807.85 अंक तक चला गया था। इसके बाद नए साल में 48 हजार का स्तर पार करते हुए सेंसेक्स बुधवार 6 दिसंबर को 48616.66 के नए शिखर पर खुला था।
  • 8 दिसंबर को सेंसेक्स  48797.97 के नए शिखर को छू लिया। जबकि 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स एक नए शिखर 49260.21  अंक पर पहुंच गया।
  • वहीं 12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था
  • 21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए  50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
  • 5 फरवरी को सेंसेक्स 51073का नया शिखर छूआ।
  • 8 फरवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर  51409.36 पर पहुंचा।
  • 9 फरवरी को 51835.86 को छुआ
  • 16 फरवरी को  52516.76 पर पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *