प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी के दर्द पर किया खुलासा, लोगों ने ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ का दिया था टैग

ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी जिंदगी की दास्तान बयान करती किताब लॉन्च की है। उनके संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कई किस्से बताए गए हैं। इसी किताब ने प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया, ये सर्जरी को उन्होंने साल 2000 में करवाई थी, इस सर्जरी ने उनका पूरा लुक ही बदल कर रख दिया था। प्रियंका ने बताया कि इस कारण से उन्होंने कई फिल्में खो दी थीं और लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

ने बताया कि 2001 में उन्हें बहुत भयानक सिर सिर्द होता था और सांस लेने में भी परेशानी थी। अस्थमा की मरीज होने की वजह से वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं। प्रियंका ने डॉक्टर से बात की तो उन्हें बताया गया कि उनकी नेजल कैविटी से polyp को हटाना होगा, जिसके लिए सर्जरी करनी पड़ेगी। प्रियंका ने कहा-  ‘polyp हटाने के दौरान डॉक्टर ने गलती से नाक के ब्रिज को ही शेव कर दिया और इसकी वजह से मेरी नाक का ब्रिज टूट गया’।

उन्होंने आगे कहा- ‘जब नाम से बैंडेज हटाने और नाक की हालत दिखाने की बात आई तो मैं और मेरी मां डरे हुए थे। मेरी असली नाक चली गई थी। मैं पहले की तरह नहीं थी। मैं पूरी तरह निराश और टूट गई थी। जब भी मैं शीशे में देखती तो एक अजनबी चेहरा मेरी तरफ देखता नजर आत थाा’।

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की वजह से उन्हें अजय देवगन और दिलिप कुमार स्टारर फिल्म ‘असर’ से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्हें कई आर्टिकल्स में ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ भी कहा गया था। जिसकी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद कई और सर्जरीज के बाद जाकर उनकी नाक वापस ठीक हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *