सुशांत सिंह राजपूत के वे वीडियोज जिन्हें देख कभी हंसे तो कभी रोए उनके फैंस

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं लेकिन दिलों में हमेशा रहेंगे। बीते साल 14 जून को जब उनके निधन की खबर आई तो कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि यह सच है। आज भी उनके फैंस इस सदमे से नहीं उबर पाए हैं। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सुशांत के फैन पेजज पर लोग उनके पुराने वीडियोज शेयर करके उन्हें याद कर रहे हैं। यहां हैं सुशांत के कुछ ऐसे ही दिल को छू लेने वाले वीडियोज।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके कई वीडियोज वायरल हुए। इनमें सुशांत की जिंदगी के कई ऐसे पहलू नजर आए जो कि उनके इस दुनिया में होने पर लोगों को नहीं पता थे। सुशांत नेकदिल इंसान थे। कई वीडियोज सामने आए जिनमें वह जरूरतमंदों की मदद करते दिखे।

 

 

मल्टी-टैलेंट सुशांत

सुशांत मल्टी-टैलेंटेड थे और बेहद मेहनती थे। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी ऐसे कई वीडियोज शेयर किए थे जिनमें सुशांत की जिंदगी के कई रंग दिखे।

 

 

 

सुशांत की मस्ती

सुशांत के निधन के बाद उनके डिप्रेशन की खबरें आई थीं, हालांकि उनके वीडियोज देखकर फैन्स इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं। फिल्म ‘छिछोरे’ के वक्त मेकअप रूम की मस्ती का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।

 

 

 

काम के लिए डेडिकेशन

सुशांत बेहद मेहनती थे। फिल्मों के लिए वह कड़ी मेहनत करते थे। ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के वक्त उन्होंने अपने बेडरूम को मंसूर का कमरा बना लिया था।

 

 

जब हीरो बनकर पहुंचे कॉलेज

सुशांत के गुजरने के बाद उनके कई ऐसे वीडियोज सामने आए जिन्हें देख फैंस हंसे तो रोए भी। हीरो बनकर जब वह पहली बार अपने कॉलेज गए थे तो नजारा देखने लायक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *