दिल्ली हिंसा का सीन होगा रीक्रिएट? दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लाल किला लेकर जा सकती है पुलिस

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार पंजाबी अभिनता दीप सिद्धू और दूसरे आरोपी इकबाल सिंह को आज लाल किला ले जाया सकता है।

इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर से लेकर निकल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों से यहां हुई हिंसा से संबंधित सवाल पूछने के साथ ही लाल किले तक पहुंचने के रूट के बारे में जानकारी जुटाएगी।

दीप सिद्धू और इकबाल सिंह दोनों ही 7-7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। इस दौरान पुलिस इन दोनों से हिंसा से जुड़ी सभी अहम जानकारियां हासिल करना चाहती है। लाल किले पर हुई इस हिंसा में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

आरोप है कि दीप सिद्धू इकबाल सिंह और इकबाल सिंह दोनों ही दिल्ली में 26 जनवरी को भीड़ को उकसाने में शामिल थे। 26 जनवरी को ये दोनों भीड़ के साथ लाल किले पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *