अमेरिका का वह शहर जिसका प्रशासन है मुस्लिमों के हाथ, बोली जाती हैं 30 भाषाएं

हैमट्रैक एक अमेरिकी शहर है जो मिशिगन प्रांत में पड़ता है। इस शहर में एक साथ यमनी डिपार्टमेंट स्टोर, बंगाली कपड़ों की दुकान, पोलिश सॉसेज स्टोर और यूरोपीय बेकरी की दुकान मिल जाएगी। यहां मुस्लिमों के अजान के साथ चर्च की घंटियां सुनाई देती हैं। इस 5 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में करीब 30 भाषाएं बोली जाती हैं।

28 हजार की आबादी वाले इस शहर ने पहली बार संभी मुस्लिम सिटी काउंसिल और मुस्लिम मेयर को चुना है। 68 फीसद वोट जीतकर आमेर गालिब अमेरिका में पहले यमनी-अमेरिकी मेयर होंगे। इस शहर की करीब आधी आबादी मुस्लिमों की है। यह अमेरिका का पहला मुस्लिम बहुसंख्यक शहर है। यहां कई समुदाय के लोग सालों से एक साथ रह रहे हैं। इस शहर की गलियों में आपको अरबी और बंगाली में साइन बोर्ड और स्टोर के नाम दिख जाएंगे। यहां आपको मिनीस्कर्ट पहने लोग भी दिखेंगे और बुर्का में भी। यह विविधता अमेरिका के लिए एक केस स्टडी बन गया है।

कभी पोलिश लोगों का गढ़ था हैमट्रैक

यह शहर कभी अमेरिका के ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का सेंटर रहा है। 1970 के दशक में यहां पोलिश लोगों का दबदबा था। उस करीब 90 फीसद लोग पोलिश मूल के थे। इसी दौरन कार मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट शुरू हुई और लोग अमेरिकी उपनगरों में जाने लगे। ऐसे में इस शहर ने प्रवासियों को आकर्षित किया। 30 सालों के बाद ये शहर एक बार फिर बदल गया है और अरब-एशियाई लोगों का सेंटर बन गया है। यहां पर सबसे अधिक आबादी यमन और बांग्लादेश मूल के लोगों की है।

41 साल केआमेर ग़ालिब यमन के गांव में जन्मे थे और 17 साल की उम्र में अमेरिका पहुंच गए थे। हैमट्रैक में उन्होंने सबसे पहले प्लास्टिक कार के पुर्जे बनाने वाली एक कंपनी में काम किया। बाद में उन्होंने इंग्लिश सीखी और मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई की और अब वह एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं।

मुस्लिम नियंत्रित नगर परिषद शरिया कानून चलाएगी?

छह साल पहले जब हैमट्रेक ने मुस्लिम बहुल सरकार का चुनाव किया था तो मीडिया में इस शहर को तनावपूर्ण बताने की कोशिश की गई थी। इस तरह की अटकलें भी लगाईं गई थी कि मुस्लिम नियंत्रित नगर परिषद शरिया कानून लागू कर सकती है। लेकिन यहां के लोगों का मानना है कि जब आप एक-दूसरे के इतने करीब रहते हैं, तो आप मतभेदों को दूर करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में करीब 39 लाख मुस्लिम रहते हैं। यह अमेरिकी आबादी का करीब 1।1 फीसद है। 2040 मुस्लिम समुदाय अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर भी मुस्लिम अमेरिकी राजनीतिक रूप से अधिक दिखाई देने लगे हैं। 2007 में, मिनेसोटन डेमोक्रेट कीथ एलिसन पहले मुस्लिम कांग्रेसी बने। मौजूदा वक्त में अमेरिकी कांग्रेस में चार मुस्लिम सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *