बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइलट ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटे के भीतर हर जगह छा चुका है। गाने में आयुष्मान खुराना और फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को आयुष्मान खुराना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म के पहले गाने को देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘भांगड़ा….आशिकी मनु मानवी।’ फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के पहले गाने में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में दोनों के कमाल के डांस मूव्स हैं। इस गाने को सचिन-जिगर, जस्सी सिद्धू और आईपी सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है।
फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मनु नाम के लड़के की भूमिका अदा की है, जोकि एक जिम का मालिक है। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वाणी कपूर मानवी नाम की लड़की के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट ये है कि वाणी कपूर का किरदा ट्रांस वूमेन है। जब मनु को मानवी की इस सच्चाई का पता लगेगा तो कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ये फिल्म 10 दिसम्बर 2021 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन केदारनाथ फेम अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनाया गया है।