बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या होना आम बात है। ऐसे में अगर आपको गले और छाती में कुछ जमा हुआ सा महसूस हो या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो समझ लें कि ये लक्षण कफ जमा होने के हैं।
अगर लंबे समय तक छाती में कफ जमा रहता है तो इससे संक्रमण या सूजन की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में समय रहते कफ से निजात पाना बेहद जरूरी है। अगर आप भी कफ भी समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
स्वामी रामदेव के अनुसार बेसन में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है जो उसे सर्द मौसम से लड़ने में मदद करती है। बेसन की रोटी से आपको सर्दी-जुकाम, कफ से ही छुटकारा नहीं मिलेगा। बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। बेसन की रोटी में थोड़ा सा घी लगाकर गुड़ के साथ खाने से शरीर में गर्मी आती है।
भुना चना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गुड़ के साथ भुने चने का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम के साथ कफ की समस्या दूर होगी। रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में भुने चने और गुड़ का सेवन करें।
कफ की समस्या से हैं परेशान तो करें इन 3 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत
खांसी होने पर अक्सर कफ की समस्या होने लगती है। कफ जमने की वजह से छाती और गले हमेशा भारी लगने लगता है। ऐसे में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
अगर लंबे समय तक छाती में कफ जमा रहता है तो इससे संक्रमण या सूजन की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में समय रहते कफ से निजात पाना बेहद जरूरी है। अगर आप भी कफ भी समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
स्वामी रामदेव के अनुसार बेसन में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है जो उसे सर्द मौसम से लड़ने में मदद करती है। बेसन की रोटी से आपको सर्दी-जुकाम, कफ से ही छुटकारा नहीं मिलेगा। बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। बेसन की रोटी में थोड़ा सा घी लगाकर गुड़ के साथ खाने से शरीर में गर्मी आती है।
भुना चना
भुना चना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गुड़ के साथ भुने चने का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम के साथ कफ की समस्या दूर होगी। रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में भुने चने और गुड़ का सेवन करें।
मुलेठी
मुलेठी एक ऐसी जड़ी बूड़ी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जाता है। मुलेठी में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। सर्दियों के मौसम में मुलेठी का सेवन करना फायदेमंद है। अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं तो थोड़ी सी मात्रा में मुलेठी लेकर चबा लें। इसके अलावा सूखी खांसी में कफ पैदा करने के लिए इसकी 1 चम्मच मात्रा को मधु के साथ दिन में 3 बार चटाना चाहिए। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।