आगरा तो कई बार घूम लिए होंगे, लेकिन अब देख आएं भोपाल का ताजमहल

बात जब भी घूमने-फिरने की होती है, तो हमेशा उन मशहूर जगहों पर ही घूमने की प्लानिंग होती है, जहां ज्यादातर लोग जाते हैं। इस पॉप्युलर डेस्टिनेशन्स लिस्ट में कुल्लू, मनाली, मसूरी, गोवा, जयपुर जैसी जगहें शामिल हैं। आज हम आपको घूमने-फिरने की ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं। भोपाल की ये जगहें ऐसी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आप अगर आर्ट एंड कल्चर लवर हैं, तो आपको भोपाल की इन जगहों पर जरूर घूमना चाहिए-

लक्ष्मण झूला
भोपाल में झील ऊपर बना लटकता पुल ऋषिकेश वाले लक्ष्मण झूले जैसा ही लगता है। ज्यादातर लोग ऋषिकेश के झूले को तो जानते हैं लेकिन भोपाल में भी ऐसा ही एक झूला है, इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। यह 183.20 मीटर लंबा और 3.6 मीटर चौड़ा पुल आरसीसी डेक स्लैब का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

 

इस्लाम नगर गांव
आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसी गांव में क्या खास होगा! तो आपको बता दें कि यहां भोपाल की प्राचीन धरोहर है। यह गांव कुछ खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है, जो बीते युगों की कहानियां बयां करते हैं। इनमें से एक बगीचे का नाम चारबाग है, जहां पर खम्बे की संरचना बहुत खूबसूरती से बनाई गई है। इसके अलावा यहां घूमने के लिए चमन महल, रानी महल और गोंड महल शामिल हैं।

बिरला संग्रहालय
यह जगह इतिहास के बारे में जानने के शौकीनों के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है। यह संग्रहालय प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर का एक हिस्सा है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर में दूसरी शताब्दी से कई दिलचस्प कलाकृतियां, पत्थर की मूर्तियां, पांडुलिपियों और पुरानी तस्वीरों को वनाया गया था। ऐतिहासिक जगहों पर घूमने-फिरने के शौकीनों को यहां जरूर आना चाहिए।

 

भोपाल का ताजमहल
आपको जानकर हैरानी होगी कि भोपाल में भी एक ताजमहल है, जो आगरा के ताज महल की तरह ही बेहद प्राचीन है। इसे सुल्तान शाहजहां ने बनवाया गया था, जो एक कला प्रेमी माने जाते हैं। इसे बनाने में करीब 13 साल का समय लगा था। 19वीं सदी में शाही परिवार के लोग यहां रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *