प्रेग्नेंसी में करीना कपूर खाती थीं गोंद के लड्डू, जानें- महिलाओं के लिए गजब के फायदे

गोंद के फायदे आप कई बार पढ़ चुके होंगे। करीना कपूर ने अपनी बुक लॉन्च के दौरान बताया कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान गोंद के लड्डू खाती थीं। गोंद के कई फायदे होते हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि गोंद के कई फायदे होने के साथ इसके बने लड्डू खाने में भी बेहद टेस्टी होते हैं। इसके लड्डू न्यूट्रिशन का पावरहाउस माने जाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए, जोड़ों के लिए फायदेमंद

गोंद के लड्डू ज्यादातर सर्दियों में खाए जाते हैं लेकिन आप इसे साल के किसी भी महीने में खा सकते हैं। बात करें इसके फायदे की तो आयुर्वेद के मुताबिक, गोंद शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-खांसी से बचाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपके लिए काफी फायदेमंद है। गोंद जोड़ों के लिए ल्यूब्रिकेंट का काम करके जॉइंट पेन से भी बचाता है। डिलीवरी के बाद गोंद के लड्डू खाने से रिकवरी के लिए ताकत मिलती है साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं में मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाता है।

1 लड्डू से मिलती काफी एनर्जी

गोंद के लड्डू घी, आटे, चीनी, गोंद और ड्राईफ्रूट्स के बने होते हैं लिहाजा विटामिन्स और न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भी होते हैं जो हड्डियां मजबूत करते हैं। आप एक लड्डू खाकर अपनी कई घंटों की एनर्जी की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि माना जाता है कि ये शरीर को गर्मी देते हैं तो इन्हें सर्दी के मौसम में खाना बेहतर होता है लेकिन लिमिटेड अमाउंट में आप किसी भी महीने खा सकते हैं।

गोंद और गोंद कतीरे में फर्क

गोंद के साथ आपने गोंद कतीरे के फायदे भी सुने होंगे। दोनों में काफी फर्क होता है। गोंद और गोंद कतीरा देखने में अलग होने के साथ इनके फायदे भी अलग होते हैं। गोंद की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दी में खाया जाता है वहीं गोंद कतीरे में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं और इसे गर्मी में खाते हैं। गोंद को अगर आप पानी में भिगो देंगे तो ये घुल जाएगी वहीं गोंद कतीरा जेली की तरह बन जाता है।

महिला और पुरुषों के लिए उपयोगी

लड्डू बनाने के लिए गोंद का इस्तेमाल किया जाता है जबकि गोंद कतीरा शर्बत, दही वगैरह में डालकर खाया जाता है। इसके फायदे की बात करें तो  गोंद कतीरा ब्रेस्ट इनलार्जमेंट का हर्बल ट्रीटमेंट भी माना जाता है। वहीं पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ाने और कई तरह की सेक्शुअल समस्याओं के ट्रीटमेंट के लिए गोंद कतीरा फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *