आज दो दिन के दौरे पर यूपी पहुंचेंगे जेपी नड्डा, नेता-मंत्रियों को पढ़ाएंगे मिशन 2022 की जीत का पाठ, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) शनिवार से दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह दो पंचायत अध्यक्षों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों को मिशन 2022 की जीत का पाठ पढ़ाएंगे। वह शानिवार को सुबह 11 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे। जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

जेपी नड्डा 11.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य प्रमुख नेता भी संबोधित करेंगे।

दोपहर 1.15 बजे वे इसी स्थान पर विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। नड्डा अपराह्न 3.30 बजे लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 4 बजे नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वे लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

नड्डा 8 अगस्त को सुबह 10.40 बजे आगरा पहुंचेंगे। सुबह 11.00 बजे वे होटल ताज विलास (फतेहाबाद रोड) आगरा में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। शाम 3 बजे वह आगरा में ही होटल एसएनजे गोल्ड  (फतेहाबाद रोड) में कोरोना वॉरियर्स सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें कई गणमान्य चिकित्सक भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *