द कश्मीर फाइल्स ’ में झूठी कहानियां, भाजपा कर रही है इसका प्रचार: संजय राउत

द कश्मीर फाइल्स ’ में झूठी कहानियां, भाजपा कर रही है इसका प्रचार: संजय राउत

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर एक के बाद एक बाद राजनीतिक बयान सामने आ रहे हैं। ताजा बयान शिवसेना नेता संजय राउत का आया है। उन्होंने कहाकि कश्मीर पर एक फिल्म बनी है, लेकिन सच छुपाया गया है। कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है। राउत सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहाकि फिल्म के निर्देशक को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। इसके अलावा संजय राउत ने पीएम मोदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहाकि कश्मीरी पंडितों को वहां बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया था तो अब तक क्यों नहीं हुआ। गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स

फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है। इसके अलावा फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। संजय राउत ने कहाकि द कश्मीर फाइल्स महज एक फिल्म है। इसमें बहुत सारी झूठी कथाएं दी गई हैं। भाजपा इस फिल्म का प्रचार कर रही है तो भाजपा के समर्थक इस फिल्म को देखेंगे ही। राउत ने कहाकि अभी फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया जाएगा, फिल्म के निर्देशक को पद्मश्री दिया जाएगा। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन रावल, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *