काजोल के बर्थडे पर केक कटवाने पहुंचे फैंस, वीडियो देख भड़के लोग बोले- घमंडी

बॉलीवुड सिलेब्स को फैंस बेपनाह प्यार देते हैं तो उनसे नाराज भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही इंसिडेंट सामने आया है जिसमें काजोल के एक वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जताई है। 5 अगस्त को काजोल का बर्थडे था। उनके फैंस और फ्रेंड्स ने उनको सोशल मीडिया पर विशेज दीं। वहीं कुछ फैंस उनके घर के बाहर भी पहुंचे। काजोल ने बाहर आकर केक भी काटा। अब उनका वीडियो देखकर कुछ लोग उनको रूड बता रहे हैं।

बर्थडे वीडियो पर काजोल हुईं ट्रोल

बी-टाउन की चहेती ऐक्ट्रेस काजोल का बर्थडे 5 अगस्त को था। उनके घर के बाहर कुछ फैंस केक लेकर पहुंचे। काजोल मास्क लगाकर उन लोगों से मिलने आईं और केक भी काटा। काजोल ज्यादा देर नहीं रुकीं केक काटा और हाथ जोड़कर चली गईं। पेंडेमिक को देखते हुए काजोल फैंस से दूर भी थीं। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। पपराजी विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर लोगों ने काजोल को ट्रोल किया है।

सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल

एक फॉलोअर ने लिखा है, वह जरा भी खुश नहीं दिख रहीं… बेचारे लोग अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं। एक और कॉमेंट है, ऐसे लोगों पर पैसा और समय क्यों बर्बाद करते हैं जिनको कद्र ही नहीं है। एक ने लिखा है, गरीब का केक भी नहीं खाई।

अजय देवगन ने किया प्यारा पोस्ट

अजय देवगन ने काजोल के बर्थडे पर प्यारा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, तुम लंबे वक्त से मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ला रही हो… हैपी बर्थडे प्यारी काजोल, इसको उतना ही स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे जितनी कि तुम हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *