अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने चौबट्टाखाल विधानसभा के पाबौ ब्लॉक के पिपली, सांन्यू, मरखोला, इठुर समेत अन्य गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कोरोना से बचाव सामग्री लोगो को वितरित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़कों, पीने के पानी की समस्या रखी। इस दौरान राजपाल बिष्ट ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के विधायक सतपाल महाराज सीएम बनने की महत्वकांक्षा को पूरी करने के लिए भाजपा में गए थे। सीएम बनने के उनके सपने की वजह से चौबट्टाखाल की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। चौबट्टाखाल में सड़को की बदहाल स्थिति में है और इस समय जहां सबसे ज्यादा पीने के पानी की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में है। कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
चौबट्टाखाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
