IND vs NZ WTC Final 2021 LIVE: कीवी गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, अजिंक्य रहाणे हुए आउट

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। ऋषभ पंत को काइल जैमिसन ने सस्ते में चलता किया। भारत ने 5 विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

4:43 PM: 78.4 ओवर में नील वैगनर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने थमाया टॉम लाथम को कैच। रहाणे 49 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। भारतीय पारी एकदम से बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। 

4:39 PM: 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/5, अजिंक्य रहाणे 47 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा के क्रीज पर आने के साथ ही रन काफी तेजी से आ रहे हैं। ग्रैंडहोम के इस ओवर में रहाणे-जडेजा ने एक-एक चौका जड़ा। 

4:28 PM: 76 ओवर के बाद भारत का स्कोर 166/5, अजिंक्य रहाणे 37 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 फीट 8 इंच के काइल जैमिसन ने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है। न्यूजीलैंड के लिए इससे बेहतर दिन की शुरुआत नहीं हो सकती है। 

4:16 PM: 73.4 ओवर में काइल जैमिसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने थमाया टॉम लाथम को कैच। पंत 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन। न्यूजीलैंड ने मैच में जोरदार वापसी की है। पंत पारी की शुरुआत से ही संघर्ष कर रहे थे और गेंद उनके बल्ले पर अच्छे से नहीं आ रही थी। 

4:11 PM: 73 ओवर के बाद भारत का  स्कोर 150/4, अजिंक्य रहाणे 32 और ऋषभ पंत बिना खाता खोले खेल रहे हैं। पंत अबतक 19 गेंदों का सामना कर चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें अभी भी अपने पहले रन की तलाश है। पिछले 41 गेंदों में कोई रन नहीं बना है। 

4:03 PM: 71 ओेवर के बाद भारत का स्कोर 150/4, अजिंक्य रहाणे 32 और ऋषभ पंत बिना खाता खोले खेल रहे हैं। पंत बाहरी जाती गेंदों पर असहज महसूस कर रहे हैं और वह इस ओवर में दो दफा गच्चा खा गए। 

3:58 PM: 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4, अजिंक्य रहाणे 32 और पंत बिना खाता खोले खेल रहे हैं। आखिरी तीन ओवर में भारत ने एक भी रन नहीं बनाया है। रहाणे कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं। 

3:53 PM: 69 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4, अजिंक्य रहाणे 32 और ऋषभ पंत बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिहाज से रहाणे का डटे रहने अब यहां से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। पंत के पास एकबार फिर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका है। 

3:46 PM: 67.4 ओेवर में काइल जैमिसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए विराट कोहली। विराट 132 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर लौटे पवेलियन। न्यूजीलैंड के लिए तीसरे दिन की शुरुआत शानदार हुई है। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 

3:41 PM: 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/3, विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे गेंद की मूवमेंट को काटने के लिए क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े हुए हैं, जो कि एक समझदारी भरा फैसला कहा जा सकता है। 

3:37 PM: 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/3, अजिंक्य रहाणे 30 और कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान विलियमसन ने टिम साउदी की जगह पर काइल जैमिसन को दूसरे छोर से गेंदबाजी थमाई है। जैमिसन ने उछाल के दम पर कल भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। 

3:31 PM: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की सेट जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ट्रेंट बोल्ट कल का अपना ओवर पूरा कर रहे हैं। 

3:20 PM: अब से ठीक दस मिनट बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत होगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिहाज से पहला सेशन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोहली-रहाणे की जोड़ी किस तरह से ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की स्विंग लेती गेंदों का सामना करेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 

2:58 PM: साउथैम्पटन से क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर आ रही है। अंपायर ने इंस्पेक्शन के बाद यह फैसला किया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल 3:30 मिनट पर शुरू होगा। 

 

2:43 PM: साउथैम्पटन में बारिश बंद हो चुकी है और कवर को हटा दिया गया है। अंपायर अगला इंस्पेक्शन 2:50 मिनट पर करेंगे। उम्मीद है कि खेल की शुरुआत जल्द ही होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *