Home loan: बैंक ऑफ बड़ौदा सहित ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें ईएमआई और इंटरेस्ट रेट

देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसका असर हमें अपनी अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई पड़ता है। कोरोना के कारण घरों के दामों में पहले की तुलना में कमी आई है। ऐसे में अगर आप घर लेने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है। कई ऐसे बैक हैं, जो सस्ते होम लोन दे रहे हैं। अगर सभी बैंकों की बात करें तो कोटक महिन्द्रा बैंक का होम लोन सबसे सस्ता है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का नंबर आता है। पंजाब नेशनल बैंक का भी होम लोन काफी किफायती है। वहीं, अगर हम बात करें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो बैंक अपने ग्राहकों को 75 लाख रुपये के होम पर 6.95% – 7% तक का ब्याज दर वसूल रहा है।

आइए जानते हैं कि अगर आप 20 साल के लिए 75 लाख रूपये होम लोन लेना चाहते हैं तो कितनी ईएमआई आएगी।

बैंक  ब्याज दर   (%)       ईएमआई (रूपये) 
कोटक महिन्द्रा बैंक   6.65 56,582
बैंक ऑफ बड़ौदा       6.75 57,027
पंजाब नेशनल बैंक     6.80 57,250
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया       6.85 57,474
पंजाब एंड सिंड बैंक         6.85 57,474
केनारा बैंक                   6.90 57,698
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया   6.90 57,698
एक्सिस बैंक  6.90 57,698
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस       6.90 57,698

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *