इलायची का अधिक सेवन बना सकता है आपको इन रोगों का शिकार, हो जाएं सतर्क

Side Effects Of Cardamom: खाने की खुशबू और जायका बढ़ाना हो या फिर माउथ फ्रेशनर की तरह करना हो इस्तेमाल, छोटी इलायची का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। आपने आज तक छोटी इलायची खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं इसका जरूरत से अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानते हैं आखिर कैसे।  

छोटी इलायची खाने के नुकसान-

स्टोन-
मानव शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है। इसका अधिक सेवन करने से इसके बीज धीरे धीरे इकट्ठा होकर गाल ब्लैडर में स्टोन का कारण बन जाते हैं। जिन लोगों को पथरी की समस्या है उनके लिए इलायची का सेवन परेशानी पैदा कर सकता है। इलायची के बीज स्टोन को बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

स्किन समस्या-
अगर आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो आप इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछकर ही करें। ऐसा न करने पर यह त्वचा में सूजन और दर्द पैदा कर सकती है। इलायची का गलत सेवन करने पर ये स्किन एलर्जी, दाग, धब्बे जैसी समस्या पैदा कर सकती है। 

एलर्जी-
अगर आपको इलायची खाने से एलर्जी होती है तो उसका सेवन करने से बचें वरना आपको सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या भी हो सकती है।

खांसी और मितली-  
इलायची की तासिर ठंडी होती है। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को खांसी की समस्या हो सकती है।

गर्भपात-
अधिक मात्रा में इलायची खाने से गर्भपात भी हो सकता है। प्रेग्रेंसी के दौरान इलायची का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

उल्टी-

इलायची का अधिक मात्रा में सेवन करने से व्यक्ति को जी मिचलाने और उल्टी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

-अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो भी इलायची का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इलायची में मौजूद एंजाइम्स दवा के साथ रिएक्शन कर सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

Disclaimer- इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *