खेसारीलाल यादव की मौजूदगी में हुआ भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा का ट्रेलर लॉन्च का प्रेस कांफ्रेंस संपन्न, काजल राघवानी रही एबसेंट

खेसारीलाल यादव ने कहा – लिट्टी चोखा किसान आंदोलन को समर्थन करती है, मैं भी किसान का बेटा हू|बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर लॉन्च होने का प्रेस कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में होटल पैराडाइज इन में संपन्न हुआ। इस मौके पर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, सह निर्माता एवं एक्टर पदम सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि फ़िल्म की अभिनेत्री काजल राघवनी इस खास मौके पर एबसेंट रहीं।

इस मौके पर जब पत्रकारों ने खेसारी से काजल के न होने की वजह पूछा तो उन्होंने कहा कि काजल अभी किसी फिल्म की शूटिंग में महाराजगंज में व्यस्त हैं। वे फ़िल्म की अहम सदस्य हैं। वहीं खेसारी ने काजल के साथ लिट्टी चोखा को दोनों की लास्ट फ़िल्म होने की बात को भी खारिज कर दिया। खेसारीलाल यादव ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।

खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि हमारी फ़िल्म लिट्टी चोखा किसान आंदोलन को समर्थन करती है, मैं भी किसान का बेटा हूं। किसान है तो हम हैं। मैं खुलकर किसानों के हित में समर्थन करता हूँ।

बहरहाल, बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर आरडीसी म्यूजिक कंपनी से 31 मार्च सुबह 7 बजे रिलीज हो रहा है। यह फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होगी।
फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है। फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *