यूपी पंचायत चुनाव: जानिए ग्राम प्रधान के कितने पद किस जाति के लिए हुए रिजर्व, कौन कहां से लड़ सकेगा चुनाव

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी हो गई है। अब लोगों को पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अलावा ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के लिए भी आरक्षण लिस्ट आ चुकी है। इस बार ग्राम प्रधान के पदों पर चुनाव में महिलाओं के लिए 333 आरक्षित पद घट गए हैं। 2015 के पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए महिलाओं के लिए कुल 19,992 पद आरक्षित हुए थे, इनमें से अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए कुल 132 पद आरक्षित थे, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए कुल 4341 पद आरक्षित हुए थे, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए कुल 9927 पद आरक्षित हुए थे जबकि इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कुल 19659 पद आरक्षित हुए हैं। इनमें से अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 131, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4288, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5501 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9739 पद आरक्षित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *