कोहरा बना काल : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीड़ी कई गाड़ियां, एक की मौत, 12 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते हुए हादसों में आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।

गुरुवार तड़के कोहरे के कारण बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 135 पर पिकअप व बस में टक्कर हो हुई। इसमें पिकअप चालक रहीम निवासी सवाई माधोपुर की मौत हो गयी जबकि नौ लोग घायल हो गए। आठ गभ्भीर घायलों को आगरा के एस एन हॉस्पिटल में भर्ती है। एक मथुरा में इलाज करा रहा है। वही राया क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 109 के समीप दो कैंटर आपस में टकरा गए। तभी पीछे से आ रही कई कार भी टकरा गईं। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई।

थाना प्रभारी राया शिव प्रताप सिंह ने बताया कैंटर चालक समेत दो लोग घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए भेज दिया है। कैंटर को क्रेन से हटाया जा रहा है। सुरीर क्षेत्र में हुई भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए ।उन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *