किसान का थ्रेसर से कटा हाथ, अस्पताल में भर्ती

किसान का थ्रेसर से कटा हाथ, अस्पताल में भर्ती

मथुरा। बलदेव ब्लॉक के गांव आगंई में गेहूं की फसल की मड़ाई करते वक्त किसान का हाथ थ्रेसर में चला गया, जिससे किसान का हाथ कट गया। घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुबह छह बजे किसान लवकेश मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक से गेहूं की फसल के साथ थ्रेसर में किसान का हाथ चला गया। किसान का हाथ मशीन में चला गया, जब तक थ्रेसर को बंद कराया गया, तब तक किसान का हाथ कट चुका था।

घटना होने पर खलियान में अफरातफरी मच गई और आसपास के खेतों में कार्य कर रहे अन्य किसान भी घटनास्थल की ओर दौड़ गए किसान लवकेश का कटने के बाद वह बेहोश हो गया। घायल किसान को बेहोश हालत में परिवार जन व अन्य किसानों के द्वारा आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार किसान को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ।जहां किसान का उपचार किया जा रहा हैं। इस घटना से किसान के परिवार में भी दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है वहीं बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *