सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

 

सेन्हा-लोहरदगा। गुमला-लोहरदगा मुख्य पथ पर भड़गाव ग्राम के समीप सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चो को अनियंत्रित आल्टो कार संख्या जे एच 08 बी 2666 ने दोनों बच्चो को धक्का मरते हुए शिव उरांव के पक्का मकान में जा टक्करा मार पलट गयी। घटना में घायलों दोनों बच्चो को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। बताया जाता है कि छोटू उरांव के पुत्र 10 वर्षीय रोहित उरांव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित उरांव लोहरदगा रघु टोली का रहने वाला था। वह अपने मौसा लालदेव उरांव के घर बचपन से रहता था। दूसरी बच्ची शिवानी उरांव उर्फ रेशमी पिता स्व सुखराम उरांव उम्र 8 वर्ष भड़गाव निवासी गंभीर रूप से घायल है जिसको रिम्स रेफर कर दिया। गुसाए ग्रामीणों ने एक घन्टा तक लोहरदगा गुमला मुख्य पथ को जाम कर दिया। सीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक सरयू आनन्द थाना प्रभारी सूरज प्रसाद के समझाने पर ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर अड़ गए सीओ विजय कुमार ने कहा कि दुर्घटना में एक लाख रुपया सरकार की ओर से देय है। साथ ही परिजन को जो भी सरकारी सुविधा होगा दिया जाएगा। उसके बाद जाम हटाया गया। कार को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई में पुलिस प्रशासन जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *