मंच और जगह तय कर ले भाजपा,हम बहस को तैयार:अखिलेश यादव…

लखनऊ।फर्रुखाबाद जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जोरदार भव्य स्वागत किया।सबसे पहले अवध चौराहा पर नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित,पार्षद अरविंद सिंह यादव,महादेव गौतम,मुन्नी पाल,रितेश साहू सहित आदि ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।डॉ शकुंतला विश्व विद्यालय के पास चौधरी ज्ञान सिंह यादव,मोनू कनौजिया,सोनू कनौजिया,चन्द्र शेखर यादव आदि ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।सरोसा-भरोसा मोड़ पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,राजबाला रावत,सीएल वर्मा,मनोज यादव दरोगा खेड़ा,नागेंद्र सिंह यादव,मोहम्मद वसीम उर्फ चांद,ताराचंद रावत,जिलाजीत पाल,राशिद अली,रामप्रकाश यादव,सरोज रावत,पवन यादव,कृष्ण कुमार दुबे,राजेश गौतम,रूप नारायण यादव,मिर्जा इजहार बैग,हरपाल यादव,अहसन अजीज खाँ,मोईन खान,बृजेश कुमार गुप्ता,सूर्य कुमार गुड्डू,डॉ मोहनलाल पाती,शब्बीर अहमद खान,मुलायम सिंह यादव,महेश सिंह लोधी,रज्जन लाल यादव,राम निहाल मौर्य,शरीफ खान सहित आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लखनऊ टोल प्लाजा के पास पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव,इंदल कुमार रावत,जितेंद्र कुमार गुड्डू,हरि शंकर यादव,राकेश यादव, जय सिंह यादव,राकेस सविता,बिंदे यादव,राजू यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।नौजवान बेरोजगार है।बहन बेटियों की आबरू आज सुरक्षित नहीं है।अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खुले मंच से बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग मंच और जगह तय करके बता दे वह खुद बहस करने आ जाएंगे।विकास के लिए सवाल पर वे बहस करने को तैयार हैं।लेकिन भाजपा विकास और बेरोजगारी के मुद्दे पर बहस नहीं करेगी।अखिलेश ने कहा कि राजनेताओं की भाषा संयमित होनी चाहिए।अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की आत्मा को खत्म कर देगी।आज केवल सपा ही नहीं बल्कि देश की आत्मा को समझाने वाला हर व्यक्ति इसका विरोध कर रहा है।मुझे खुशी है कि महिलाओं ने बढ़त ली है और बड़ी संख्या में युवा भी प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *