प्यार में डूबे लोगों के लिए बेहद खास होता है Valentine Day

हर प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन वीक का इंतेजार पूरे साल बड़ी बेसब्री से करता है। इस खास वीक की शुरुआत गुलाब की खुशबू यानी रोज डे से होती है। कपल्स इस दिन को स्पेशल बनाने से लेकर प्रेमी को दिल का हाल बताने तक, गुलाब के फूलों और चॉकलेट का सहारा लेते हैं। रोज डे मनाने को लेकर कई किस्से बताए जाते हैं। अगर आप ROSE के अक्षरों को अलग तरीके से व्यवस्थित करते हैं तो यह बन जाता है ‘EROS’ जो प्रेम के देवता है। ग्रीक माइथोलॉजी के मुताबिक प्रेम की देवी Venus का भी गुलाब पसंदीदा फूल हैं। लेकिन संत वैलेंटाइन की कहानी प्यार करने वाले हर दिल के बेहद करीब है। आइए जानते हैं आखिर कौन थे संत वैलेंटाइन और कैसे हुई वैलेंटाइन डे को मनाने की शुरुआत।

कौन थे संत वैलेंटाइन-
‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ किताब में वैलेंटाइन का जिक्र मिलता है। वैलेंटाइन का दिन रोम के एक संत जिनका नाम वैलेंटाइन था, उनके नाम पर दुनिया भर में मनाया जाता है। कहा जाता है कि रोम के सम्राट क्लाउडियस के शासन के दौरान संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार को बढ़ते हुए देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह बात राजा को  बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवार के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं।

सम्राट ने लगाई प्यार पर रोक-
लोग ज्यादा संख्या में सेना में भर्ती हो सके, इसके लिए राजा क्लाउडियस ने रोम में शादी पर पाबंदी लगा दी। क्लाउडियस के इस आदेश का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई। संत के इस विरोध से नाराज होकर राजा क्लाउडियस ने उन्हें 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया था। माना जाता है कि संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक लिस्ट-
धीरे-धीरे संत वैलेंटाइन की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि दुनिया भर के जोड़ों ने वैलेंटाइन डे मनाना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक लिस्ट में किस दिन शामिल है कौन सा डे।

-7 फरवरी- रोज डे
-8 फरवरी- प्रपोज डे
-9 फरवरी- चॉकलेट डे
-10 फरवरी- टेडी डे
-11 फरवरी- प्रॉमिस डे
-12 फरवरी- हग डे
-13 फरवरी- किस डे
-14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *