e-SHRAM रजिस्ट्रेशन: यूपी में 500 रुपया महीना मुफ्त पाने की लगी होड़, 4 करोड़ से अधिक बने ई-श्रम कार्ड…

उत्तर प्रदेश की मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र केमजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में भेजेगी। इस घोषणा के बाद यूपी में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या में उछाल आया है। 17 दिसंबर तक  यूपी के 25691084 श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और आज यानी 27 दिसंबर को सुबह 10:35 बजे तक इनकी संख्या 41550655 हो गई।

घोषणा से पहले और कुछ दिन बाद तक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराने वाले यूपी के जिलों में कुशीनगर अव्वल था, लेकिन अब यह खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अब सीतापुर ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रदेश में नंबर वन है। यहां अब तक 1059656 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। दूसरे स्थान पर 1012216 श्रम कार्ड धारकों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर जौनपुर है।

बता दें पूरे देश में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पोजीशन पर है। दूसरे पर पश्चिम बंगाल है, जहां 23260580 श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करा चुके हैं। तीसरे नंबर पर बिहार है। सबसे कम 285 रजिस्ट्रेशन लक्ष्य द्वीप में हुआ है। वहीं देश में अब तक 14.82 करोड़ से अधिक लोग ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें 52.70 फीसद महिलाएं और 47.30 फीसद पुरुष हैं।

देशभर में रजिस्ट्रेशन के मामले में युवा श्रमिकों का प्रतिशत सबसे अधिक है। कुल रजिस्ट्रेशन का 61.05 फीसद श्रमिक 18 से 40 आयु वर्ग के हैं और सबसे कम 16-18 आयु वर्ग के किशोर हैं, जिनका प्रतिशत केवल 4.10 फीसद है।

e-SHRAM पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की बीमा भी मिलती है। खास बात ये है कि बीमा के लिए प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण भी ई-श्रम के द्वारा किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकारों से मदद मिलने में आसानी होगी।

कैसे करें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

जरूरी डाक्यूमेंट क्या होंगे ?

कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं-
• आधार संख्या
• मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हो

  • बैंक खाता

यदि किसी कामगार के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है।

आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eSHRAM पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eSHRAM पोर्टल या निकटतम CSC/SSK’s केंद्र पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *