30 दिसंबर से खुल सकता है इन राशि वालों की किस्मत का ताला, क्या शामिल है आपकी राशि

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों की वर्णन किया गया है। हर ग्रह का अपना स्वामी ग्रह होता है। हर ग्रह कुछ दिनों के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसे राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल के अंत में प्रेम, रोमांस और सौंदर्य के कारक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

शुक्र 30 दिसंबर को मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद यह फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा शुक्र गोचर का लाभ-1. मेष- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए साल में आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति भी कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।

2. वृषभ- शुक्र गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शुक्र गोचर काल में आपके संचार कौशल में वृद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *