आंगनबाड़ी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जानिए कब तक होना है चयन

विधानसभा चुनाव-2022 की अधिसूचना जारी होने से पहले राजधानी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाली 1130 पदों पर भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इन तीन पदों के लिए राजधानी में 16,396 महिलाओं ने आवेदन किए हैं।  खास बात यह है कि नौ वर्ष बाद (2012)आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाली पदों को भरे जाने की कवायद हुई है।
प्रशासन ने इन रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन अब इस भर्ती को अधिसूचना में फेर में फंसना नहीं देना चाहता। यही वजह है कि ईडब्लूएस का पेच दूर होने के बाद से विभाग सभी पदों पर 31 दिसम्बर तक चयन पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।

जून में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया 

जून 2021 में रिक्त पदों को भरे जाने की कवायद शुरू हुई। पहली बार ऑनलाइन आवेदन के जरिए 16हजार से अधिक आवेदन  आए। जानकार बताते हैं कि भर्ती में देरी ईडब्लूएस आरक्षण के पेंच के कारण हुई। निदेशालय से दिशा निर्देश मिलते ही विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे बताते हैं कि राजधानी की आठ ग्रामीण व दो शहरी परियोजनाओं में आवेदनकर्ताओं के वास्तविक प्रमाणपत्रों का मिलान कर कागजात जमा कराए जा रहे हैं।  सत्यापन होगा और फिर मेरिट बनाकर 31 तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

एक पद पर करीब 15 उम्मीदवार 

आंगनबाड़ी के एक पद पर औसतन 15-15 अभ्यर्थियों ने अपना दावा पेश किया है। 1130 पदों के लिए 16396आवेदन ऑनलाइन भरे गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं व  मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ये पद मानदेय आधारित हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक महिलाओं ने आवेदन किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *