किशोरी को अगवा कर बलात्कार, 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक किशोरी का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। 15 वर्षीय युवती के परिजन की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता बुधवार को अपने घर पहुंची और उसने परिजन को बताया कि मटियाला रोड पर एक युवक ने उसे मोटरसाइकिल पर घर के पास छोड़ने की पेशकश की।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता को एक कोचिंग सेंटर ले गया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर कोचिंग सेंटर में शिक्षिका की नौकरी का झांसा दिया और उसे एक पार्क में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

जांच के दौरान पुलिस ने मटियाला, जैन कॉलोनी, राजापुरी में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज में वह मोटरसाइकिल के साथ नजर आ रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को राजापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली में महिला को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार 

वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक निजी कैब में चाकू की नोंक पर एक महिला को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात 7 नवंबर को हुई जब शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही कैब में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से दो मोबाइल फोन, 10,000 रुपये नकद, एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां लूट ली थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को पिंटू बिलाल (25), नूर इस्लाम (20) और शेख रफीक (29) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता की सोने की चेन, एक अंगूठी, दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। लूट को अंजाम देने के बाद तीनों ने सोने की अंगूठी सीमापुरी के सगीर को बेच दी थी। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *