राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है कांग्रेस, ममता बनर्जी पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार

कांग्रेस की “राजनीतिक गंभीरता” पर टिप्पणी करने के लिए भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नीता डिसूजा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व धार्मिकता और राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित है और हमेशा रहेगी।

रविवार को भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नीता डिसूजा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहती है। नीता डिसूजा ने कहा, कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश को एक साथ लाना है।

एएनआई के मुताबिक, डिसूजा की प्रतिक्रिया टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टिप्पणी के बाद आई है। जिन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस राजनीति को लेकर गंभीर नहीं थी और यही कारण था कि नरेंद्र मोदी मजबूत बने। शनिवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने में असमर्थ रही इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताकतवर होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *