MHT CET Admit Card 2021: महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम ग्रुप के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

महाराष्ट्र सीईटी सेल ने एमएचटी एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2021 को जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड पीसीएम ग्रुप के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार MAHACET की वेबसाइट mahacet.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MHT CET परीक्षा 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक राज्य भर में B.E/B.Tech, बैचलर इन फार्मेसी और कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट में कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश की जारी होगी।

 

MHT CET Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड

1. सबसे पहले MAHACET की वेबसाइट mahacet.org पर विजिट करें।
2. इसके बाद PCM ग्रुप के लिए MHT CET Admit Card 2021 जारी किए गए लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन डिटेल सबमिट करें।
4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
6. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *