भाई राजीव के निधन से कुछ घंटे पहले हुई थी रणधीर कपूर की बात, कहा- ‘रात 2 बजे वह पी रहा था और..’

राज कपूर के बेटे और अभिनेता राजीव कपूर का इसी साल फरवरी में निधन हो गया। वह 58 साल के थे। उनके भाई रणधीर कपूर के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। पिछले साल ही उन्होंने ऋषि कपूर को खोया था। रणधीर कपूर ने बताया कि उस रात वह राजीव से मिले और उन्हें सोने के लिए कहा था। सुबह पता चला कि वह कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आखिरी बातचीत

याहू इंडिया के लिए लिखे एक आर्टिकल में रणधीर ने राजीव के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया कि ‘मैं उस रात दो बजे राजीव से मिला। मैं डेढ़ बजे घर लौटा। उसके कमरे में रोशनी थी। वह पी रहा था। मैंने उससे कहा- “शराब पीना बंद करो। खाना खाओ और सो जाओ।” उसके साथ वह मेरी आखिरी बातचीत थी। अगली सुबह मेरी नर्स ने मुझे जगाया और बताया कि राजीव कोई जवाब नहीं दे रहा है। उसकी नब्ज गिर रही थी। हम तुरंत उसे अस्पताल ले गए। एक घंटे के भीतर वह नहीं रहा।‘

ऋषि के बारे में चिंता थी

रणधीर कपूर आगे कहते हैं कि ‘मुझे मुख्य डर यह था कि मेरे भाई ऋषि को कुछ भी हो सकता है। वह कैंसर से पीड़ित था। हम बारी-बारी उससे मिलने अमेरिका गए जहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि राजीव इतनी जल्दी गुजर जाएगा। यह मेरे लिए सदमे जैसा था।‘

फिल्मी करियर

बता दें कि राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’ और ‘जबरदस्त’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *