खुद तय कर सकेंगे LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय, देना होगा अतिरिक्त चार्ज, चेक करें डीटेल्स

LPG Cylinder Delivery : एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर हमेशा से ही लोग चिंतित रहते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि अगर सिलेंडर घर आ गया और वह मौजूद नहीं हैं तो फिर उन्हें दोबारा डिलीवरी के लिए कहना पड़ता है। जिसकी वजह से कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जब चाहेंगे तब आपको गैस सिलेंडर मिलेगा। Indane गैस के ‘Preferred Time Delivery System’ सर्विस के जरिए अब ग्राहक गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय और दिन दोनों चुन सकेंगे। लेकिन इस सर्विस के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

 

क्या रहेगी टाइमिंग 

इस खास सर्विस के लिए कंपनी ने दो अलग-अलग विकल्प तैयार किए हैं। पहले विकल्प में सोमवार से शुक्रवार और दूसरे विकल्प में शनिवार और रविवार का विकल्प रखा गया है। इन दोनों दिन को भी अलग-अलग स्लाॅट में बांटा गया है। सोमवार से रविवार के दिन सुबह 8 से 11 और शाम 3 से 6 बजे तक का एक स्लाॅट रहेगा। दूसरा विकल्प सोमवार से शुक्रवार को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक की सुविधा रहेगी। शनिवार और रविवार के दिन सुबह 8 से शाम 6 बजे तक विकल्प रहेगा।

कितना देना होगा शुल्क 

अगर आप सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच इस सुविधा का लाभ उठाना चाहेंगे तो आपको 25 रुपये देना होगा और अगर इन दिनों में आप शाम 6 बजे 8 बजे तक इस सुविधा का लाभ लेना चाहेंगे तो 50 रुपये देना होगा। अगर शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इस सुविधा के लिए 25 रुपये देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *