पेट्रोल के रेट में 2 राजधानियों के बीच 24.53 रुपये का अंतर, भोपाल में सबसे महंगा तो यहां सबसे सस्ता

पेट्रोल के रेट में देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के बीच 24 रुपये 53 पैसे का अंतर है। राज्यों की राजधानियों की बात करें तो देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बिक रहा है, यहां पेट्रोल मंगलवार को 108.16 रुपये लीटर है। वहीं, सबसे सस्ता पोर्टब्लेयर में 83 रुपये 63 पैसे लीटर है। आंकड़े इंडियन ऑयल कारपोरेशन की वेबसाइट से लिए गए हैं। बता दें पांच राज्यों में चुनाव के बाद 4 मई से लकर अबतक पेट्रोल 9.54 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल में 8.57 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा 111.14 रुपये लीटर है।

देखें राजधानियों में सबसे सस्ता कहां बिक रहे पेट्रोल-डीजल

राजधानी पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर भोपाल की तुलना में पेट्रोल के दाम में अंतर
भोपाल 108.16 98.13 0
जयपुर 106.64 98.47 1.52
मुंबई 105.92 96.91 2.24
लेह 105.23 95.97 2.93
इम्फाल 104.02 93.24 4.14
हैदराबाद 103.78 97.4 4.38
बेंगलुरु 103.2 94.72 4.96
श्रीनगर 102.77 92.98 5.39
पटना 102.01 94.76 6.15
तिरुवनंतपुरम 101.84 95.93 6.32
चंडीगढ़ 100.93 91.4 7.23
जम्मू-कश्मीर 100.84 91.35 7.32
चेन्नई 100.75 93.91 7.41
भुवनेश्वर 100.66 97.39 7.5
गंगटोक 100.5 91.55 7.66
अगरतला 100.05 93.13 8.11
पुड्डुचेरी 100 92.99 8.16
नई दिल्ली 99.86 89.36 8.3
कोलकाता 99.84 92.27 8.32
कोहिमा 99.4 92.24 8.76
रायपुर 97.91 96.63 10.25
पणजी 97.65 94.32 10.51
शिमला 97.27 88.45 10.89
लखनऊ 96.99 89.75 11.17
गांधीनगर 96.87 96.4 11.29
देहरादून 96.56 90.06 11.6
अइज़ोल 96.53 88.26 11.63
दिसपुर 95.63 88.68 12.53
रांची 95.16 94.31 13
शिलांग 95.06 88.1 13.1
दमन 95.06 94.62 13.1
ईटानगर 92.66 86.32 15.5
ईटानगर 92.66 86.32 15.5
पोर्ट ब्लेयर 83.63 83.33 24.53

स्रोत: IOC

वर्तमान में, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और राज्य वैट दोनों ईंधन की कुल कीमतों का लगभग 70% है। अपने महामारी से प्रभावित राजस्व को बढ़ाने के लिए, राज्य सरकार ने पिछले साल मई में पेट्रोल पर राज्य वैट 26% से बढ़ाकर 32% और डीजल पर 26% से 28% कर दिया था। वर्तमान में, केंद्रीय उत्पाद शुल्क पेट्रोल का 39% और डीजल का 42.5% है। अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की अलग-अलग कीमतों की वजह उस पर लगने वाला राज्य सरकारों का अलग-अलग टैक्स है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल पर रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक पड़ने वाले भाड़े का भी असर पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *