‘कसौटी जिंदगी के’ फेम अभिनेता प्राचीन चौहान गिरफ्तार, लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। ‘कसौटी जिंदगी के’ फेम अभिनेता प्राचीन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद कुरार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की से छेड़छाड़ का आरोप
कुरार पुलिस के मुताबिक, महिला उनके पास पहुंची और प्राचीन चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला को गलत तरीके से छूने के आरोप में धारा 354 के तहत उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दे पाएंगे।

इन सीरियल में किया काम
प्राचीन ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी के’ से डेब्यू किया। इसमें उन्होंने सुब्रोतो बासु का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने ‘कुछ झुकी पलकें’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘सात फेरे’ और ‘मात पिता के चरणों में’ जैसे सीरियल में काम किया।

प्राचीन इन दिनों यूट्यूब पर ‘शिटी आइडियाज ट्रेंडिंग’ (SIT) में काम कर रहे हैं जिसमें वह अभिमन्यु बने हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट
प्राचीन ने 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें वह अपने दोस्तों शरद केलकर, उनकी पत्नी कीर्ति केलकर और मेघना चितालिया के साथ हैं।

पर्ल पुरी हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि ‘नागिन’ फेम पर्ल वी पुरी को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। 15 जून को पर्ल जमानत पर रिहा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *