हिंदी न्यूज़ › बिजनेस › मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर, जैक मा रह गए पीछे
मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर, जैक मा रह गए पीछे
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली
- Last updated: Wed, 11 Mar 2020 05:02 PM

भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। दो दिन पहले उनके सिर से एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर का ताज छिन गया गया था। चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा उन्हें पीछे कर दिया था। तेल की कीमतों में एक बार फर उछाल के कारण मुकेश अंबानी को उनका ताज फिर से वापस मिल गया है।
फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में दुनिया के 17वें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी की कुल दौलत बुधवार को 1.4 बिलियन डॉलर बढ़कर 43.4 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं जैक मा अब अंबानी से दो पायदान नीचे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 42.7 बिलियन डॉल रहै।
11 मार्च की ताजा लिस्ट
विश्व रैंकिंग | उद्योगपति | कुल दौलत | परिवर्तन | आयु | बिजनेस | देश |
17 | Mukesh Ambani | $43.4 B | ▶ $1.4 B | 3.33% | 63 | petrochemicals, oil & gas | India |
18 | Ma Huateng | $42.7 B | ▶ $126 M | 0.30% | 49 | internet media | China |
19 | Jack Ma | $42.1 B | ▶ $1.1 B | 2.60% | 56 | e-commerce | China |
20 | Charles Koch | $41.3 B | 85 | Koch Industries | United States | 0 |
बता दें तेल के दाम में आई भारी गिरावट के साथ-साथ वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दौलत सोमवार को 5.8 अरब डॉलर घट गई थी, जिसके बाद वह एशिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ गए थे।
बता दें कि तेल की कीमतों को लेकर सउदी अरब और रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण सोमवार को अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में इससे आई गिरावट के कारण सोमवार को रिलायंस के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2००9 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।