बिहार एजुकेशन बोर्ड : दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, यहां जानें पूरा शेड्यूल

बढ़ते संक्रमण की वजह से देशभर में लगभग सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं तो कुछ राज्य ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करवा रहे हैं। बिहार बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से दूरदर्शन के माध्यम से कक्षाएं संचालित करवाने का फैसला लिया है। बिहार बोर्ड यूनिसेफ की मदद से दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई जारी रखना का प्रयास कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं चलाई जाएंगी।

डीडी बिहार पर 10 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

  • 10 मई 2021 से दूरदर्शन के बिहार चैनल पर कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। एक घंटे में अलग-अलग विषयों की तीन कक्षाओं को संचालित किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा 16 से 17 मिनट की होगी। डिजिटल पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए बिहार बोर्ड यूनिसेफ की मदद ले रहा है। दरर्दशन पर डिजिटल कक्षाओं का संचालन होने से 8000 विद्यालयों के तकरीबन 36 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

शेड्यूल

  • सुबह 10 बजे से कक्षा 9वीं, 10वीं के लिए और सुबह 11 बजे से कक्षा 11वीं, 12वीं के लिए पढ़ाई से जुड़े कार्यक्रम प्रकासित किए जाएंगे।

बीएसईबी ने इस कार्यक्रम को ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ नाम दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चे दूरर्दशन के माध्यम से प्रकाशित होने वाले इन कार्यक्रमों को देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *