Gold Price Today 19th Feb 2021 : सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी सर्राफा बाजारों में 24 से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 19 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 19 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
178 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 46168 | 46439 | -271 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 45983 | 46253 | -270 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 42290 | 42538 | -248 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 34626 | 34829 | -203 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27008 | 27167 | -159 |
Silver 999 | 67764 Rs/Kg | 68700 Rs/Kg | -936 Rs/Kg |
आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव गुरुवार के मुकाबले 271 रुपये सस्ता होकर 46168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी 936 रुपये लुढ़क कर 67764 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। आज 23 कैरेट सोने का रेट 45983 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेट सोने का भाव 42290 रुपये। जबकि, 18 कैरेट सोना 34626 रुपये तो 14 कैरेट सोना 27008 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।