पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बोले पीएम मोदी- बहुमत से सरकार चलती है, सहमति से देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज राष्ट्र प्रथम की भावना से आग बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब देश में इतने सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं, पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ रहा है, तो कौन भारतीय होगा जिसका सीना चौड़ा न होता होगा। आज विश्व भर में फैला हुआ भारतीय समुदाय जिस गर्व के साथ जी रहा है उसका कारण भारत में हो रही गतिविधि है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होना पड़ता था, मगर आज भारत इस मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत को हथियार के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ा था। दीनदयाल जी ने उस समय कहा था कि हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करने की आवश्यकता है, जो न केवल कृषि में आत्मनिर्भर हो, बल्कि रक्षा और हथियार में भी हो। आज भारत में डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं, मेड इन इंडिया हथियार बन रहे हैं और तेज जैसे फाइटर जेस्ट का निर्माण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *