दिल्ली: आसमान में जमी कोहरे की परत से गलन और ठंड का अहसास ज्यादा

राजधानी दिल्ली व आसपास के आसमान में जमी कोहरे की परत के चलते धूप में तीखापन नहीं है। इसके चलते मौसम में गलन है और लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना मे देखें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग चार व तीन डिग्री का इजाफा हुआ है।

यूं तो दिल्ली के लोग पिछले लगभग आठ दिनों से ही कड़ाके की सर्दियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन, शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का रुख दिखने लगा था। लेकिन, रविवार के दिन मौसम ने अचानक करवट बदली और खासतौर पर दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे चला गया। यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार के दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। रविवार के दिन अधिकतम तापमान 15.3 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस हिसाब से देखें तो कल की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद दिन में लोगों ने खासी ठंड महसूस की।

आसमान में बनी हुई कोहरे की परत
प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सतह से लगभग चार सौ मीटर की ऊंचाई पर कोहरे की एक परत जैसी जमी हुई है। इसके चलते धूप में ज्यादा तीखापन नहीं है। इसी कोहरे की परत के चलते ही रविवार का दिन ठंडा रहा था।

सुबह के समय रहेगा हल्का कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। जबकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्का इजाफा होगा। जबकि, बुधवार और गुरुवार के दिन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *