शर्मनाक ! पांच साल के मासूम से सात बच्चों ने किया कुकर्म

बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ खेलने वाले आठ से 10 साल के सात बच्चों ने ही उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने सातों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चे को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। 

पिता ने तहरीर में बताया कि दो दिन पहले उसके बच्चे के साथ खेलने वाले कुछ अन्य बच्चों ने दुराचार किया। गांव से बाहर ले जाकर एक मड़ई में उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद बच्चे को डरा धमका कर वहां से भगा दिया। बच्चा डरा सहमा अपने घर आया और चुपचाप सो गया। उसके बाद उसने पेट दर्द की शिकायत की। बार-बार शौच होने लगा। इसके बाद परेशानी बढ़ी तो बच्चे को डांटा। घाव देखा। इसके बाद उसने पूरी जानकारी दी। बताया कि उसके साथ खेलने वाले सभी ने कुकर्म किया। पिता ने शनिवार को जानकारी होने पर डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पीआरवी से परिवार के सभी सदस्यों को थाने लाया गया। यहां आकर पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने सभी सातों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच प्रारम्भ कर दी है। सभी आरोपित बच्चों के यहां पुलिस पहुंचकर उनसे और उनके घरवालों से पूछताछ में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *