पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जवान की सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल लूटा

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जवान की सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल लूटा

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों ने पीआरवी के जवानों के साथ अभद्रता की और एक जवान की सर्विस रिवॉल्वर लूटकर भाग गए। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। थाना लाइनपार के कूपा निवासी आरती के साथ उसके पति विश्वनाथ तथा ससुराली जनों ने रविवार को मारपीट कर दी। महिला ने अपने भाई टीनू उर्फ मौसम यादव निवासी औरंगाबाद थाना शिकोहाबाद को घटना के बारे में बताया। बहन की बात सुन उसका भाई मौसम यादव कूपा पहुंच गया। उसके पहुंचते ही आरती के ससुरालीजन उसके साथ भी झगड़ने तथा गाली गलौज करने लगे। उसने पीआरवी को घटना के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही पीआरवी 679 मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की।

बताया जाता है उसी दौरान आरती के ससुरालियों ने पीआरवी के जवानों के साथ अभद्रता कर दी। उनके साथ जमकर धक्का-मुक्की की। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने कहा, ‘घटना का पता चलने पर पीआरवी के जवान वहां पहुंचे थी। उनके साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की और उसकी रिवॉल्वर लूटकर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। बाद में एक सिपाही की सर्विस रिवाल्वर तथा मोबाइल लूट कर ले गए। सिपाही के साथ अभद्रता तथा लूट का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। एसएसपी आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *