काटनी पड़ गई आधी हथेली, भगंदर के मरीज को गलत ढंग से लगाया वीगो

काटनी पड़ गई आधी हथेली, भगंदर के मरीज को गलत ढंग से लगाया वीगो

कानपुर के कल्याणपुर में लकी हॉस्पिटल के खिलाफ आखिरकार कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। गलत ढंग से वीगो लगाने के कारण भगंदर के मरीज को अंगूठे सहित आधी हथेली कटवानी पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टिकरा निवासी अशोक राजपूत 17 जनवरी को आवास विकास स्थित लकी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद डॉक्टर राजीव भार्गव ने ऑपरेशन करके इलाज किया था। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टर ने वीगो लगाया था। दाहिने हाथ में वीगो लगे होने के कारण तेज दर्द शुरू हो गया था। वहां मौजूद डॉक्टर सुकेश राजपूत ने जांच करने के बाद कुछ दवा और मरहम दे दिया। दो दिन बाद अंगूठे में इंफेक्शन की बात कहते हुए 50 हजार देकर मरीज को बड़े अस्पताल में इलाज कराने की बात कहते हुए भगा दिया गया। पुलिस को एसीएमओ सुबोध कुमार की जांच के बाद सीएमओ ऑफिस से रिपोर्ट आख्या भेजी गई।

जिसमें गलत वीगो लगाने के चलते अंगूठा कटने के आरोप को सिद्ध नहीं किया जा सकता है। सीएमओ ऑफिस से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार गलत वीगो लगने से या इलाज में देरी के चलते इंफेक्शन फैल सकने की बात लिखी है। जिससे सीधे हॉस्पिटल प्रबंधन की गलती साबित नहीं हो रही है। इसीलिए रिपोर्ट दर्ज करने में देरी कर रही थी। सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अशोक के दाहिने हाथ के अंगूठे समेत आधी हथेली डॉक्टरों ने काटकर अलग कर दी। आरोप है कि इसके बाद लकी हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर सुकेश ने मदद करने से इनकार करते हुए सादे स्टांप पर अंगूठा लगवा अशोक को भगा दिया। पीड़ित ने सीएमओ और डीएम से न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को अशोक अपनी पत्नी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कल्याणपुर थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *